नरसिंहपुर. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में प्रगति लाने के लिए की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में समस्त शासकीय हाई/ हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को विद्यालय की सभी कक्षाओं के सभी बच्चों के साप्ताहिक टेस्ट आयोजित किये गये।
      इस दौरान 17 दिसम्बर को आयोजित साप्ताहिक टेस्ट के दौरान कक्षा 10 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यालयों में शासकीय उमावि. नयाखेड़ा- बासादेही, शा. उमावि. बघुवार, शा. उमावि. समनापुर, शासकीय हाई स्कूल बारहाछोटा व शास. उमावि. निवारीपान हैं।
       इसी तरह 17 दिसम्बर को आयोजित साप्ताहिक टेस्ट के दौरान कक्षा 12 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यालयों में शास. उमावि बघुवार, शास. उमावि खमरिया- झांसीघाट, शा. उमावि. बरहटा, शास. उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव व शास. उमावि कल्याणपुर शामिल हैं।
       इसी प्रकार 24 दिसम्बर को आयोजित साप्ताहिक टेस्ट के दौरान कक्षा 10 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यालयों में शासकीय हाई स्कूल बारहाछोटा, शास. हाई स्कूल बेदू, शास. हाई स्कूल कंजई, शास. हाई स्कूल नेगुवां व शासकीय हाई स्कूल राखी- भैंसा शामिल हैं।
       इसी प्रकार 24 दिसम्बर को आयोजित साप्ताहिक टेस्ट के दौरान कक्षा 12 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यालयों में शा. उमावि बघुवार, शास. उमावि. करेली बस्ती, शास. उमावि उमरिया- चिनकी, शास. उत्कृष्ट विद्यालय चांवरपाठा व शास. उमावि बरहटा शामिल हैं।
       उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL