नरसिंहपुर.   कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में शीतलहर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण छात्र- छात्राओं को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रात: कालीन पारी में संचालित होने वाले सभी शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ अनुदान प्राप्त संबद्ध स्कूलों का संचालन प्रात: 8.30 बजे से किये जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि परीक्षायें नियमानुसार समय विभागचक्र के अनुसार संचालित होंगी। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL