नरसिंहपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 जनवरी 2023 को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होने वाली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए  नरसिंहपुर विधानसभा के शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय मुशरान भवन में  बैठक रखी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए  पूर्व विधायक सुनील जायसवाल,कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, डॉ संजीव चाँदोरकर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल हक़ीम खान बॉबी, आईटी सेल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता पार्षद अस्सु नेमा, राजेन्द्र नेमा, अमित राय ने कहा कि  कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं हमें इसका गर्व होना चाहिए।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की जवाबदारी कांग्रेस कार्यकर्ता की है। राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस का योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का योगदान, गरीबों वंचितों और शोषितो के हित की योजनाएं कांग्रेस ने बनाई उन्हें बताने की आवश्यकता है।बैठक में डॉ राजकुमार नेमा, पार्षद मुकेश कटारे, रोहित पटेल, ऋषि जाट, पूर्व पार्षद भोला ठाकुर, रमेश काछी, देवेन्द्र प्रजापति, प्रभात तिवारी,शुशील मिश्रा, विशाल ठाकुर, देवेन्द्र जुनेजा,गब्बर नोरिया, गोलू सोनी,दया पटेल,आदि बड़ी सख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL