नरसिंहपुर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु पूर्णिमा पर नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम जाकर गुरु पूर्णिमा पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने आश्रम स्थित मंदिर में माथा टेक कर नमन किया।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्रम में स्वामी श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के विकास, समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL