नरसिंहपुर. उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर ने बताया कि पिछले वर्ष चना के उपार्जन/ खरीदी में तिवड़ा (खेसारी) युक्त मिश्रित चना पहले नहीं खरीदा जा रहा था, तत्पश्चात में मध्यप्रदेश शासन के बहुत प्रयासों के बाद अंतिम खरीदी के दौरान में भारत सरकार द्वारा तेवड़ा युक्त चना खरीदने की अनुमति दी थी।
      इस वर्ष 2022- 23 (विपणन वर्ष 2023- 24) में भारत सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि तेवड़ा (खेसारी) युक्त चना की खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं की जायेगी। अतः किसानों से अपील की है कि तिवड़ा (खेसारी) रहित चना बीजोत्पादन कर समर्थन मूल्य पर चने का विक्रय करें। उपार्जन केन्द्रों में तिवडा युक्त चना पाये जाने पर रिजेक्ट कर दिया जायेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि यदि खेत में चना के साथ यदि तिवड़ा (खेसारी) दिखता है, तो उसे कटाई एवं थ्रेसिंग के पहले उखाड़कर अलग कर दें।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL