नरसिंहपुर, 26 फरवरी 2023. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, आर्थिक रूप से सशक्त करने, आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गांव गांव स्व- सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्व-सहायता समूहों द्वारा महिलाएं विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर अपनी आजीविका चला रही हैं। 

      दुर्गा स्व- सहायता समूह सांवलरानी की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पटैल बताती है कि उनके समूह में 10 सदस्य है। समूह की महिलाएं बकरी पालन, किराना दुकान, गौ एवं भैंस पालन सहित अन्य गतिविधियों का उम्दा तरीके से संचालन कर रही हैं।  इन गतिविधियों से उनके समूह की गांव में अपनी अलग पहचान है। गतिविधियों से जुड़कर उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे योजना अनुसार समूह की बैठकें आयोजित करते हैं। सभी एकजुट रूप से कार्य करते हैं। बैंक से प्राप्त लोन की राशि समय पर ब्याज सहित भुगतान करके अपनी साख बनाये हुये हैं।

      समूह की सदस्य अजंना बाई पटैल द्वारा भैंस पालन एवं पुष्पा बाई पटैल द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है।

       श्रीमती पटैल का कहना है कि स्व- सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं का नाम अब समाज में हो रहा है। यह सब ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूह के कारण संभव हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं ग्रामीण आजीविका मिशन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL