प्रांतीय मेहरा (झारिया) सामाजिक संगठन म.प्र. के द्वारा रेस्टहाउस गोटेगांव में प्रांताध्यक्ष श्री  एस.के.मेहरा की अध्यक्षता में 14 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम गोटेगांव विधायक मा. श्री महेंद्र नागेश  एवं सभी उपस्थित समाज जनो द्वारा बाबा साहब अंबेडकर, जगततारिणी नर्मदा मैया एवं संत कबीर दास जी के छाया चित्र पर तिलक रोरी एवं पुष्प माला चढ़ाकर बैठक की शुरुआत की गई।
सभी समाज जनो की परिचय बेला के वाद विधायक माननीय श्री महेंद्र नागेश को शाल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया। विधायक महोदय के करकमलों द्वारा सामाजिक पत्रिका ,,मार्गदर्शिका,, एवं वार्षिक कलेंडर के अष्ठम अंक का विमोचन किया। बैठक में उपस्थित ग्राम कोटवारों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। 
विधायक महोदय ने अपने उद्धवोधन मे समाज की एकता पर ध्यान केन्द्रित करने की अपील की गई। समाज  विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। समाज के किसी भी व्यक्ति पर अन्याय अत्याचार रोकने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
बैठक में श्री जगदीश झारिया, दुर्गा प्रसाद मेहरा, बुधराज झारिया ने भी समाज हित मे उदबोधन दिए।
बैठक में भगवान सिंह मेहरा, डा.राजकुमार डेहरिया, लीलाधर मेहरा, भगवतसिंह झारिया, रघुराज मेहरा, जयकिशन झारिया, कुमेर मेहरा, नवीन मेहरा, संतराम मेहरा, अमलेश झारिया, कमलेश झारिया, कैलाश झारिया, शंकर लाल मेहरा, संजय मेहरा, अजय कुमार मेहरा, ईश्वर प्रसाद मेहरा, राजकुमार मेहरा, रविंद्र कुमार झारिया, लालसिंह मेहरा, योगेश झारिया, चिरोंजी लाल, कोमल प्रसाद झारिया, प्यारे लाल मेहरा, अनिल झारिया, प्रदीप मेहरा, कमलेश मेहरा, अनिल मेहरा जबलपुर, धर्मेंद्र मेहरा, सेवाराम झारिया, एवं गनपत सिंह के अलावा काफी संख्या मे समाज जन उपस्थित रहे।
बैठक मे मंच संचालन हरिगोबिन्द झारिया एवं आभार प्रदर्शन अनिल कुमार मेहरा मुरदई ने किया।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL