नरसिंहपुर, 28 दिसम्बर 2022. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका और ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूमजनरल वार्डपैथोलॉजीओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।

      निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणेएसडीएम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ामुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीखंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

      सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका के लेबर रूमजनरल वार्डपैथोलॉजीओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

      इसके बाद ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूति महिलाओंबच्चोंकिशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष एएनएम से हीमोग्लोबिन की जांच कराकर दिखाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन से उपलब्ध कराये गये हीमोग्लोबिन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं से ग्राम की प्रसूति महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को एनीमिया रोग से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये और इस पर तत्परता से कार्य करने की हिदायत दी।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL