नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया।पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मूतवेंडी पटेलपारा निवासी युवक गड़िया (उम्र 18) पिता लिंगा मुतवेंडी से तीन किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज संग्रहण के लिए गया हुआ था। रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भी नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार का एक ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद