सपा चीफ अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया जा रहे हैं। ये सूचना समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में मीटिंग के बाद दी गई। जिसमें बताया गया कि सपा चीफ 16 तारीख को फतेपुर गांव जाएंगे।

वहां वो दोनों परिवार से मिलेंगे।

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को देवरिया के रुद्रपुर में जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मारे गए एक ही परिवार के पाँच लोग शामिल थे। देवरिया हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव। जिस दिन ये घटना हुई थी उस समय यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में थे। इस घटना के बाद उन्होने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। जबकि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण छह लोगों की जान चली गई।

अब ये सवाल है कि क्या स्थानीय प्रशासन अखिलेश यादव को रुद्रपुर जाने देगा क्योंकि हाल ही में उन्हें जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाजत नहीं मिली तो वो गेट फांदकर चले गए।

कानून व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर हो सकता है कि अखिलेश यादव को उस दिन घटना स्थल पर ना जाने दिया जाए। मगर यूपी के सीनियर IPS अफसरों ने बताया है कि अखिलेश यादव जहां मन हो वहां जाएं। अभी तक उन्हें देवरिया जाने से रोकने का कोई इरादा नहीं है। आखिरी फैसला सीएम कार्यालय को करना है।