सदिंग्ध हालत में महिला की मौत
भोपाल। कमला नगर पुलिस ने इलाके में स्थित माता मंदिर के पास फुटपाथ से एक महिला का शव बरामद किया है। शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है, कि महिला की मौत बीमारी और ठंड के कारण हुई होगी। थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर माता मंदिर फुटपाथ से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। घटनास्थ्ल पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में सामने आया की मृतका महिला का नाम सुनीता कदम है। इसके बाद सूचना मिलने पर उसका पति मोहन मौके पर आ गया। पति उस समय शराब के नशे में था, जिसने पूलिस को बताया कि वह फुटपाथ पर ही रहकर जीवन यापन करते हैं। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जॉच टीम का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणो का पता चल सकेगा।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट