पीएम मोदी ने आखिर क्यों दोहरा दी ये बात? कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अब संविधान और आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर संविधान और आरक्षण को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होने से पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कहा कि ओबीसी प्रतिनिधित्व के नाम पर ये लोग झूठ फैला रहे हैं। इनकी सच्चाई सामने आ गई है तो बौखला गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आरोप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों तक एससी, एसटी और ओबीसी से जिस तरह विश्वासघात किया है, उसके चलते ये लोग उससे नाराज हैं।
खुद बाबासाहेब अंबेडकर चाहें तो संविधान को बदल नहीं सकते

इस चुनावी सभा में पीएम मोदी ने बोल दिया कि अब ये लोग झूठ फैला रहे हैं कि संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। उन्होंने एक बार फिर से ये बात दोहराते हुए कहा कि खुद बाबासाहेब अंबेडकर चाहें तो संविधान को बदल नहीं सकते। गौरतलब है कि देश में तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव सात मई को होगा।
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?