जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के प्रतिष्ठान जबलपुर मार्बल की गोहलपुर स्थित शासकीय नाले के ऊपर  व उससे लगकर बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर लगभग ४००० वर्गफुट भूमि कीमत लगभग ४ करोड़ ८० लाख को मुक्त करा लिया गया। वहीं रज्जाक के गुर्गे वसीम पेठा की नया मोहल्ला में आईसक्रीम पैâक्ट्री में छापा मारकर आईसक्रीम पैâक्ट्री में गंदगी पाये जाने पर आईसक्रीम पैâक्ट्री सील कर दिया है।   
कार्यवाही के दौरान मौक़े पर अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया, नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल, श्याम आंनद, राजस्व विभाग का दल, नगर निगम  का अतिक्रमण दस्ता व पुलिस बल उपस्थित रहा। अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि पिछले वर्ष भी रज्जाक की इसी स्थान पर बिना अनुमति के अवैध दुकान को तोड़ने की कार्यवाही की गई थी। इसके बावजूद यहां फिर से अवैध निर्माण कर लिया गया था।
हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक द्वारा गोहलपुर नया मोहल स्थित आइसक्रीम फैक्टरी पर छापामार कार्यवाही की गई। आइसक्रीम फैक्ट्री हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग के प्रमुख सदस्य वसीम पेठा की बताई गई है।
अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आइसक्रीम फैक्ट्री में कई सारे ऐसे पदार्थ मिले जिनकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। श्री अरजरिया के मुताबिक ऐसे पदार्थों का आइसक्रीम में प्रथम दृष्टया मिलना पाया गया। मौके पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी मिले। उन्होंने बताया कि कार्यवाही कर रही प्रशासन की टीम को आश्चर्य तो तब हुआ जब मात्र ९६२ वर्गफुट भूमि के स्वामी वसीम पेठा की फैक्ट्री लगभग ५ हजार स्क्वायर फीट पर पायी गई। मौके पर पेठा के भतीजे द्वारा इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। दस्तावेज प्रस्तुति हेतु समय चाहा गया। मौके पर गंदगी आदि भी मिली इस कारण फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। 
कार्रवाई के दौरान अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी तथा नगर निगम के कार्यपालन यंत्री मनीष तड़से आदि भी मौजूद थे।