भोपाल :  केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान परशुरामजी जन्मस्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह को प्रस्तावित परशुराम लोक के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत माह अपने जानापाव भ्रमण के दौरान घोषणा की थी, कि भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली को प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां भव्य परशुराम लोक बनाया जाएगा।

विमानतल पर हुआ स्वागत

इसके पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंदौर विमानतल पहुँचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अमित शाह काकेन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव,  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद शंकर लालवानी और कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।