तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक धरने पर बैठे
शपथ ग्रहण को लेकर विरोध के बीच तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में उनसे चार बजे तक इंतजार करने को कहा गया। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि अगर चार बजे तक राज्यपाल शपथ दिलाने नहीं पहुंचे तो स्पीकर से शपथ दिलवाया जाएगा। सायंतिका बंदोपाध्याय और रयात हुसैन सरकार क्रमशः बारानगर और भागाबंगोला निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं। राज्यपाल का इंतजार करते हुए दोनों विधायक वहीं धरने पर बैठ गए।राज भवन की तरफ से बताया गया कि शपथ समारोह राज्यपाल सीवी आनंद बोस के समक्ष होना चाहिए। रयात हुसैन सरकार ने पत्रकारों के बात की। उन्होंने कहा, "हमने माननीय राज्यपाल से विधानसभा में आकर पद की शपथ दिलाने या अध्यक्ष को सौंपने का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने दोनों ही विकल्पों को नकार दिया। हम विधानसभा की सीढ़ियों पर उनका इंतजार कर रहे हैं।"दोनों विधायकों के हाथों में तख्तियां देखा गया, जिसमें राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि उन्हें निर्वाचित प्रतिनिधियों के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने की अनुमति दी जाए।
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम