टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
कोलकाता । लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की विपक्षी एकता की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद कहा कि पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। बंदोपाध्याय ने हालांकि कहा कि पार्टी फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही और चेतावनी दी कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष की बिग बॉस है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद, बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने रास्ते पर चलेंगे, कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाए रखेंगे। हम कोई तीसरा मोर्चा बनाने की फिलहाल बात नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को यह नहीं लगना चाहिए कि वह विपक्षी मोर्चे की बिग बॉस है। बंदोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा से लड़ने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, दोनों में पार्टी देश को साबित करेगी कि वह भाजपा को अकेले दम पर पश्चिम बंगाल में कैसे रोक सकती है।
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में