वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं और ये दिशाओं पर आधारित माना जाता हैं इसमें हर दिशा को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना लाभकारी होता हैं।
वास्तु अनुसार घर की पूर्व दिशा में कुछ चीजों को रखने से सुख शांति और समृद्धि आती हैं साथ ही दुर्भाग्य का नाश हो जाता हैं तो आज हम आपको पूर्व दिशा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

 

पूर्व दिशा से जुड़े नियम-
वास्तुविज्ञान की मानें तो पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य और इंद्र देव को माना गया हैं। जो कि बुद्धि, साहस, ज्ञान और सफलता का प्रतीक होती हैं। इस दिशा में घर का प्रवेश द्वारा होना अच्छा माना जाता हैं सूर्य इसी दिशा से उगता हैं ऐसे में अगर पूर्व दिशा में मुख्य द्वार होता हैं।
तो घर में रौशनी के साथ साथ सकारात्मकता भी आती हैं जिससे सुख शांति हमेशा बनी रहती हैं इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में बड़ी बड़ी खिड़कियों का होना भी अच्छा माना जाता हैं इससे नकारात्मकता का नाश होता हैं।
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर की पूर्व दिशा में बगीचा होना शुभ होता हैं और बगीचे में सूरजमुखी व गेंदे के फूलों को लगाने से घर में हमेशा ही सुख समृद्धि बनी रहती हैं साथ ही दुर्भाग्य का भी नाश हो जाता हैं। इसके अलावा अगर घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिंग या तस्वीर लगाई जाए तो इससे चारों ओर शांति का माहौल रहता है और एकाग्रता भी बढ़ती हैं।