मूंग दाल सबसे लोकप्रिय शाकाहारी सुपरफूड्स में से एक है। इसके हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन और अन्य न्यूट्रीशनल कंटेन्ट के चलते मूंग दाल को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद प्रोटीन इंग्रीडिएंट्स टिशू के निर्माण और मरम्मत, मांसपेशियों, हड्डियों, रक्त के साथ-साथ त्वचा के निर्माण में भी मदद करती है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

मूंग दाल कोलेसीस्टोकिनिन हार्मोन की कार्यप्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। नतीजतन, यह खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस कराता है और मेटाबॉलिज्म दर में सुधार करता है। इस तरह अधिक खाने की आदत को रोककर वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ में सुधार करे

यह पीली दाल पोटैशियम और आयरन से भरपूर होती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और मांसपेशियों में ऐंठन से बचाता है। यह अनियमित दिल की धड़कन को भी नियंत्रित करता है। मूंग दाल नेचर में हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। जो हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया डिश बनाती है।

न्यूट्रीशनल इंग्रीडिएंट से भरपूर

मूंग दाल न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होती है। यह पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे खनिजों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें फोलेट, फाइबर और विटामिन बी6 भी होता है। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर, यह पीली दाल कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तोड़ने और शरीर के लिए उपयोगी ऊर्जा पैदा करने में मदद करती है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड ब्रेन फंक्शन को सुधारने में भी मदद करता है और डीएनए के निर्माण में मदद करता है।

डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद

मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। नतीजतन, यह शरीर के इंसुलिन, ब्लड ग्लूकोज और फैट के स्तर को कम करने में मदद करता है। बदले में, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है और डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मददगार है।

डाइजेशन सुधारे

पीली दाल ब्यूटायरेट से भरपूर होता है, जो आंतों की दीवारों के हेल्दी को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस को जमा होने से रोकते हैं। यह पीली दाल पचाने में आसान होता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद है।