मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और अब चुनावी परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावे कर रही हैं, लेकिन दोपहर बाद तक तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी कि राज्य में किसका परचम लहरा रहा है।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि रविवार सुबह आठ बजे से शुरुआती रुझान सामने आने लगे।

नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू आगे
नेपानगर विधानसभा सीट की छठवें राउंड की गणना में भाजपा की मंजू दादू को 4034 मत, कांग्रेस की गेंदूबाई चौहान को 2030 मत मिले हैं।

बुरहानपुर से भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे
बुरहानपुर विधानसभा सीट में चौथे राउंड की गणना में भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे हैं। उन्हें 5980 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह को 2996, निर्दलीय हर्षवर्धन सिंह चौहान को 1427 और एआईएमआईएम के नफीस मंशा खान को 2168 वोट मिले हैं।

बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 21 हजार से ज्यादा मतों से आगे
बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं। उनके आसपास अब कोई भी प्रत्याशी नहीं दिखाई दे रहा है। फिलहाल शिवराज सिंह चौहान 21197 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा - 26452 वोट
कांग्रेस - 5255 वोट

चुरहट छोड़ सीधी की सभी सीटों पर भाजपा आगे
सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी तमाम सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 

भाजपा 147 सीटों पर चल रही आगे - चुनाव आयोग
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 147 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।

भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, जय श्रीराम के लगे नारे
शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।  

शहडोल जिले की तीन में से दो में BJP और एक में कांग्रेस आगे
शडडोल जिले की तीन में से दो सीटों पर भाजपा, जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। 

भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, जय श्रीराम के लगे नारे
शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।  

कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक आगे
कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल से 2518 वोट से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस से बहुत आगे निकली भाजपा
मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है।
झाबुआ जिले की तीनों सीट से भाजपा आगे

हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल आगे
हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल दूसरे राउंड में 630 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को 8935 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने को 8305 मत हासिल हुए।

सैलाना से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय आगे
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत 1406 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक हर्ष विजय गहलोत को 11,066 मत, भाजपा की संगीता चारेल को 9,660 मत और निर्दलीय प्रत्याशी कलमेश्वर डोडियार को 9,293 मत हासिल हुए हैं।