शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना और जनता से किया वादा
नई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के जंगपुरा, गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि केजरीवाल ने न तो यमुना स्वच्छ की और न डुबकी लगाई। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखा।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को किसी भी पार्टी ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि अरविंद केजरीवाल ने कहा तो था कि वे यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने डुबकी तो नहीं लगाई... उन्होंने न ही यमुना को ही स्वच्छ किया, लेकिन आप यदि भाजपा की सरकार बना देते हैं तो महज 3 साल में हम यमुना पर यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम जरुर करेंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को गुंडा बताते हुए उन पर निशाना साधा और कहा, कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं। उन्होंने जो गुंडागर्दी गरीबों के साथ की है, वो सब अफवाह फैलाकर की है। उन्होंने गरीबों को धोखा दिया और गंदा पानी देकर गुंडागर्दी की है। गिरिराज ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले दस सालों से दिल्ली के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे बड़ा तो कोई गुंडा ही नहीं है। यहां बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 05 फरवरी को होना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?