कटक में एससीबी दो महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
कटक । ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिलाएं एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र की मां और चाची हैं। इस घटना के बाद एमबीबीएस के छात्रों ने दिलबाग सिंह ठाकुर को पकड़कर जमकर पीटा। आरोपी डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी डॉक्टर दिलबाग सिंह ठाकुर की उम्र 32 वर्ष है और वो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी कार्डियोलॉजी विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर है। वह पोस्टडॉक्टरल अध्ययन कर रहा है।
आरोप है कि ठाकुर ने मरीजों के साथ उस समय बलात्कार किया जब वे दिल से जुड़ी संभावित समस्याओं की जांच के लिए उसके पास गई थीं। ओडिशा के चिकित्सा शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल