पाकिस्तान ने अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
इस्लामाबाद । भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अब्दाली वेपन सिस्टम नाम की बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने ऑपरेशनल रेडिनेस एक्सरसाइज इंडस के तहत 450 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस सरफेस टू सरफेस मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल 500-700 किलोग्राम तक के न्यूक्लियर एंड कन्वेंशनल हथियार ले जा सकती है, हालांकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कन्वेंशनल हथियारों के लिए किया जाता है। इसमें मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम हैं, जो सटीक निशाना लगाने में सक्षम हैं। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इस टेस्टिंग का मकसद सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रखना और मॉडर्न नेविगेशन सिस्टम के तकनीकी मापदंडों को चेक करना था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव