तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
कल यानी 19 अप्रैल 2024 से देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 के लिए देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश भर के अलग-अलग शहरों में आज भी फ्यूल की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है।आपके शहर में पेट्रोल- डीजल को पुरानी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों को रिवाइज करती है।देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल- डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले बीते महीने ही देश भर के अलग-अलग राज्यों के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए थे।
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना