नया रक्षा मंत्री द्वारा जंग जीतने की कोशिश
रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रहे युद्ध में क्रेमलिन को जान-माल की भारी क्षति पहुंची है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मौजूदा रक्षा मंत्री को पद से हटा दिया है।
पुतिन ने मौजूदा रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की जगह एंड्री बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से बताया है कि गौरतलब है कि सर्गेई शोइगु को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह रूसी संघ के सैन्य-औद्योगिक आयोग में पुतिन के डिप्टी भी होंगे।
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में बढ़त हासिल की
यह बड़ा बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में बढ़त हासिल की है। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग फरवरी 2022 से ही चली आ रही है, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है और दोनों तरफ से लाखों लोगों का विस्थापन हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें