भोपाल। शहर के जहॉगिराबाद थाना इलाके में जहॉ बाइकसवार दो मनचलों द्वारा कोचिंग से लौट रही छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ किये जाने की घटना प्रकाश में आई है, वहीं गुनगा इलाके में एक युवक ने विवाहिता के साथ अशलील छेड़खानी कर दी। पुलिस के अनुसार इलाके में हरने वाली 15 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। साथ ही वह पढ़ने के लिये क्षेत्र में ही स्थित कोचिंग भी जाती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन पहले शाम के समय वो कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक पर सवार किशोर और युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर तक पीछा करने के बाद उन्होनें उसपर कमेंटस करने शुरु कर दिये, लेकिन उस दिन किशोरी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बीती शाम को भी कोचिंग से वापस आते समय दोनो मनचले उसका पीछा करते हुए कमेंटस करने लगे। साथ ही दोनो  पीछा करते हुए उसके घर तक आ पहुंचे। तब घर के भीतर जाकर किशोरी ने सारी बात परिवार वालो को बताई। जानकारी लगने पर परिजन बाहर आए तो बाइक सवार मनचले वहां से भाग गये। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे जहॉ पुलिस ने किशोर सहित इमरान नामक युवक के खिलाफ छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गुनगा पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थित एक गॉव में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में ही रहने वाला आरोपी रिजवान बीते कई दिनो से उस पर बूरी नजर रखते हुए घूरता था। विवाहिता ने न तो उस पर ध्यान दिया और न ही उसका विरोध किया, इससे आरोपी की हिम्म्त बढ़ गई और बीते दिन उसने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।