गुना । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पटना की जन ‎विश्वास रैली का ‎जिक्र करते हुए गुना में कहा ‎कि पटना राजती‎तिक भूकंप का क्षेत्र है। उन्होंने नीतीश को पलटी का उस्ताद बताया है। गौरतलब है ‎कि राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को पटना में आयोजित हुई जन विश्वास रैली का गुना में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस रैली का केवल एक ही संदेश था कि इं‎डिया गठबंधन किसानों, युवाओं के लिए न्याय के लिए है। यह एक महत्वपूर्ण रैली थी। उन्होंने आगे कहा ‎कि इस रैली का एक ही संदेश है कि इं‎डिया गठबंधन का मतलब है महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक धुर्वीकरण से मुक्ति। पटना राजनीति का केंद्र है, सारे राजनीतिक भूकंप पटना से शुरू होते हैं, वहां पलटी के उस्ताद हैं। पटना के गांधी मैदान में रविवार को इं‎डिया गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा लगा था। 
गौरतलब है ‎कि यहां विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के नेता सीताराम येचुरी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद जैसे दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कौन है ये मोदी। है क्या चीज। उन्होंने दावा किया कि इसे (मोदी सरकार को) 2024 में उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने जन विश्वास रैली के मंच से लोगों का दिल्ली पर कब्जा करने के ‎लिए आह्वान किया।
रैली में किसान के कर्ज माफी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी मात्र दो-तीन पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं। उनका 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। मजदूरों-किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। 40 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी देश में है। जीएसटी और नोटबंदी को उन्होंने छोटे व मध्यम वर्ग के कारोबारियों के बर्बाद होने का कारण बताया।