भारतीय एथलीट साबले ने स्टीपलचेज में नौवां स्थान प्राप्त किया
ब्रुसेल्स में अपने डायमंड लीग फाइनल डेब्यू में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने शुक्रवार रात बाउडौइन स्टेडियम में 3000 मीटर स्टीपलचेज में नौवां स्थान प्राप्त किया। इसके लिए अविनाश ने 8:17.9 सेकेंड का समय लिया। वहीं, केन्या के अमोस सेरेम ने मोरक्को के पेरिस ओलंपिक चैंपियन सौफियान एल बक्काली को हराकर 8:06.90 सेकेंड का समय लेकर डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। दौड़ की शुरुआत में, राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साबले खिताब के लिए चुनौती देने की स्थिति में दिखाई नहीं दिए, क्योंकि वह दस धावकों के समूह में अंत में थे। वहीं, अमोस ने दौड़ के अंतिम 400 मीटर में अपनी बढ़त बनाए रखी और एल बक्काली को पीछे छोड़ दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन