राज्यपाल बंडारू ने दिलाई हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी को शपथ
हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफा दिया। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित करने को लेकर तैयारी शुरू हुई। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) जो हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं के नाम पर मुहर लगी है। उन्होंने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस मौके पर नए सीएम ने मनोहर लाल के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।
नायब सैनी बने नए मुख्यमंत्री
नायब सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। इस बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यपाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया।
शपथ समारोह में पहुंचे चार विधायक
नायब सैनी अपने आवास के लिए निकल चुके हैं। वहीं, ऐसी खबर है कि जेजेपी के चार विधायक भी शपथ समारोह स्थल पर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री शपथ गृहण करेंगे। वहीं, अनिल विज शपथ समारोह में मौजूद नहीं है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल