नई दिल्ली। एक ओर जहां ‎‎दिल्ली, यूपी में गर्मी ने अपना रौद्र रुप ‎‎दिखाना शुरु कर ‎दिया है, वहीं अनेक राज्यों में चक्रवात मोका का असर बा‎रिश के रुप में देखने को ‎मिलेगा। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोका को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी। विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
‎‎विभाग ने अगले चार दिनों के ‎लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है ‎कि आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज और कल अरुणाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने की संभावना है। गौरतलब है ‎कि शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियम अधिक रहा। जबकि राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी।