इजराइल पर ड्रोन हमला, एक इमारत क्षतिग्रस्त, दो घायल
येरुशलम। दक्षिण इजराइली शहर ईलात के बंदरगाह पर बुधवार को ड्रोन हमला किया गया और दूसरे ड्रोन को रोक लिया गया। इजराइल की बचाव सेवाओं ने कहा कि इस हमले में दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में बंदरगाह क्षेत्र में धुएं का गुबार और कम से कम एक क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई दे रही है। खुद को इराक में इस्लामिक रजिस्टेंस कहने वाले एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया का एक ‘अम्ब्रेला’ समूह है। इस समूह ने इजराइल पर हमले करने का दावा किया है। सेना ने कहा कि ड्रोनों को पूर्व दिशा की ओर से आते देखा गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव