बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें हुईं जलमग्न
नई दिल्ली । देश की राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने छावला स्टैंड के पास जलभराव और तीन क्लस्टर बस के खराब होने की जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया, कि नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। दिल्ली में सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया जो संतोषजनक है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता