बिलासपुर । भाजपा नेताओं ने नगर विधायक अमर अग्रवाल की अगुवाई में भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्दासुनमन भेंटकर पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया। उन्होने बताया कि अटल बिहारी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। नगर विधायक ने दो चूक कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास का विगुल फूंक दिया है। नौकरशाहों को तन मन से विकास की गंगा को दिशा देना है। साथ ही चेतावनी भी दिया कि विकास में बाधा बनने वाले किसी को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान उन्होने दुहराया कि जनता ने कुशासन के भरोसे को दरकिनार कर सुशासन का दाम थामा है। विश्वुास दिलाता हूं कि बिलासपुर का विकास रूकने नहीं दिया जाएगा।
सरकार ने उठाया विकास का जिम्मा
 भाजपा नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री  भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। नगर विधायक अमर अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताया। अमर ने कहा कि साल 2000 में छ्त्तीसगढ़ वासियों को भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी ने ही राज्य का तोहफा दिया है। एक बार फिर जनता ने प्रदेश को सजाने संवारने और विकसित करने का जिम्मा भाजपा सरकार को दिया है। अमर ने दावा किया कि अटल के आदर्शाे पर चलकर भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाी में ना केवल तेजी से विकास करेगा। बल्कि सरकार सुशासन को स्थापित करेगी।
 अमर ने बताया देश इस समय अमृत काल के दौर से गुजर रहा है। देश का तेजी से विकास भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार मेहनत कर देश के मान सम्मान को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ना केवल स्थापित किया है। बल्कि विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत भी किया है।
युवा पीढ़ी को मिला मौकाज्पूरी होगी घोषणाएं
अमर अग्रवाल ने कहा मोदी की गारंटी से जनता का अपार समर्थन मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सादगी के साथ जन सेवा और सुशासन के लिए राज्य मंत्रिमंडल में युवा पीढ़ी की सहभागिता लोकतंत्र की अनूठी मिसाल है। नगर विधायक ने दुहराया कि जनता के समर्थन से कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ को मुक्ति मिली है।  संकल्प पत्र में जारी सभी घोषणाओं को समय पर पूर्ण किया जाएगा।  सुशासन दिवस पर 12 लाख  किसानों के खाते में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया गया।
शहर विकास का पूरा करेंगे वादा 
अमर ने बताया कि  छत्तीसगढ़ की जनता ने  भरोसे के नाम पर झांसेबाजो को नकार दिया है। मोदी की  गारंटी पर विश्वुास जाहिर किया है। न्यायधानी बिलासपुर के लोकसमुदा  की सुख,शांति,समृद्धि और सुनियोजित विकास का संकल्प पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास  सुशासन के कार्यों में सहभागी बन जनसेवा का कार्य करूंगा।
अधिकारियों को चेतावनी
अमर ने चेतावनी दिया कि नौकरशाहों से जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कुशासन से त्रस्त राज्य के सरकारी महकमे को सेवा का बीड़ा उठाकर सुशास का बिगुल फूंक दिया है। अनावश्यक परेशान करने वालों माफ नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की देरी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।