झेलम नदी में नाव पलटी, 6 मौत
श्रीनगर। कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में 15 लोग सवार थे, इनमें 5 स्कूली बच्चे भी थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, बच्चों समेत 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ये नाव रोजाना लोगों को लेकर गांदरबल से बटवारा जाती है। पिछले 48 घंटों से हो रही तेज बारिश के चलते झेलम का जल स्तर बढ़ गया। जिसके चलते नाव पलट गई। हादसे के तुरंत बाद लोकल नाविकों ने बचाव अभियान चलाया। बचाए गए 7 लोगों में से 3 का इलाज चल रहा है। तीन अन्य की हालत स्थिर है, जबकि तीन अब भी लापता हैं।
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट