चंडीगढ़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए, अपने सहयोगी दलों को बता दिया है। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सीटों पर समझौता अपवाद को छोड़कर शेष सभी मामले में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। 
 अमित शाह ने सहयोगी जजपा के दुष्यंत चौटाला को भी इस बात से अवगत करा दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें भाजपा के लिए सभी सीटों पर समर्थन देना पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में जरूर उनकी पार्टी को हिस्सेदारी दी जाएगी। 
 हरियाणा की रैली ने स्पष्ट कर दिया है, कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को, जो अपने ही राज्य में प्रभावी हैं। उनके साथ राज्यों में विधानसभा के चुनाव में वह समझौता करेगी। बदले में लोकसभा के चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के लिए उनसे समर्थन लेगी। लोकसभा सीटों के लिए सीटों को लेकर क्षेत्रीय दलों को हिस्सेदारी नहीं देने का रुख, भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है। 
 अब देखना यह है कि दुष्यंत चौटाला इस मामले में क्या रणनीति अपनाते हैं। वह प्रदेश सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हैं, अथवा लोकसभा के चुनाव के लिए किसी भी सीट पर अपनी दावेदारी नहीं जताएंगे। अमित शाह ने उनके ऊपर यह निर्णय छोड़ दिया है। विपक्षी दलों की एकता को लेकर पटना में जो बैठक हुई थी। उस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी रस्साकशी चल रही है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार और चाणक्य अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को स्पष्ट कर दिया है। लोकसभा में क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें। भारतीय जनता पार्टी राज्यों के चुनाव में उन्हें सीटों पर भागीदारी देगी।