चंडीगढ़ । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे ने भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद और शहर की सांसद किरण खेर पर ‎निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले 9 वर्षों में शहर में इतना विकास भाजपा द्वारा किया गया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में 5000 भी भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे नहीं कर सकी चंडीगढ़ भाजपा। दीपा दुबे ने कहां कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली मोदी सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत चंडीगढ़ में रैली करने के लिए आए थे और उनको मिली खाली कुर्सियां यह दर्शाती हैं कि चंडीगढ़ के नागरिकों का रुख किस तरफ जा रहा है। शहर की जनता जान गई है कि कौन जुमले की पार्टी है और कौन सी पार्टी मोहब्बत की दुकान देश में खोलने जा रही है 2024 में। दीपा ने कहा कि भाजपा ने शहर के बाहर से भी लोग केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में बुलाए थे। लेकिन उसके बावजूद भी कुर्सियां ना भर सके खाली कुर्सियां 2024 मे चंडीगढ़ शहर में भाजपा की हार सुनिश्चित कर रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा भी शहर वासियों के लिए निराशा पूर्ण रहा। ना कोई सौगात और ना ही शहर के नागरिकों के लिए मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जन संपर्क अभियान में कोई भी शहर के नागरिकों के लिए नई सौगात नहीं।