कर्नाटक में हिजाब से हटेगा बैन
नई दिल्ली । कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया की सरकार ने राज्य के स्कूल-कॉलेजों में लगे हिजाब बैन को हटाने के संकेत दिए हैं। कैबिनेट में मंत्री प्रियांक खडग़े ने कहा है कि उनकी सरकार ऐसे हर कानून की समीक्षा करेगी, जो असंवैधानिक हैं और किसी व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। अगर ये कानून राज्य की छवि को प्रभावित करते हैं तो इन्हें खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने रुख पर बहुत स्पष्ट हैं, हम पिछली सरकार में पारित उन सभी विधेयकों, सर्कुलर का रिव्यू करेंगे, जो आर्थिक नीतियों के खिलाफ हैं। अगर वे असंवैधानिक हैं तो जरूरत पडऩे पर उन्हें खारिज कर दिया जाएगा। प्रियांक का बयान उन खबरों पर आया जिसमें यह दावा किया गया है कि स्कूल-कॉलेज में लगा हिजाब बैन को हटाया जा सकता है।
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद