झारखंड में आजसू और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत
नई दिल्ली । झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) और बीजेपी में गठबंधन पर सहमति बन गयी है। आजसू नेता और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद दिल्ली में इसकी घोषणा की। बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू का गठबंधन टूट गया था। हालांकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। आजसू नेता सुदेश महतो से जब चंपई सोरेन को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होने कहा कि अगर चंपई सोरेन एनडीए में आते हैं तो गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और आजसू में बात नहीं बनी थी। आजसू ने एनडीए से अलग हटकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आजसू ने 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए थे। गठबंधन में टूट का नुकसान बीजेपी और आजसू दोनों ही दलों को उठाना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
आजसू की स्थापना जेएमएम नेता निर्मल महतो ने करवायी थी। यह लंबे समय तक जेएमएम के साथ था । बाद के दिनों में आजसू में कई बार टूट हुए और इसके कई गुट बन गए। साल 2000 के बाद से सुदेश महतो आजसू का नेतृत्व कर रहे हैं। 2007 में उन्होंने पार्टी का पुनर्गठन किया था। सुदेश महतो की पार्टी आजसू कुछ मौकों को छोड़कर साल 2000 से अब तक लगतार एनडीए के साथ रही है। पार्टी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की गिरिडीह सीट जीतने में भी कामयाबी हासिल की थी। आजसू की महतो वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है।
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक