आतंकियों के मददगार 6 कर्मचारी बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नार्को टेररिज्म से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों और एक टीचर समेत 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग ड्रग्स बेचकर टेरर फंडिंग कर रहे थे। एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) का इस्तेमाल किया है। एलजी ने कहा कि ये सभी पाकिस्तान की आईएसआई और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों के नार्को-टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे।
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली