घटिया हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री को सील करेंगे कलेक्टर
नई दिल्ली । केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा देश के सभी 736 जिला कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है। उनके जिले में आईएसआई मानक के हेलमेट का विक्रय हो। यदि उनके जिले में कोई हेलमेट निर्माता है। तो वह भी मानक के अनुसार हेलमेट का निर्माण करें। यदि घटिया क्वालिटी का हेलमेट पाया जाए, उस फैक्ट्री को सील करने के आदेश जिला कलेक्टर को दिए गये हैं।
उपभोक्ता मंत्रालय के अपर सचिव भरत खेड़ा द्वारा यह आदेश सभी जिले के कलेक्टर को भेजा गया है। घटिया हेलमेट के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सभी जिला कलेक्टर को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता