नरसिंहपुर.   सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2022- 23 में आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह/ निकाह का आयोजन जनपद एवं नगरीय निकायों द्वारा जनवरी माह के अंत में व फरवरी- 2023 में किया जाना है। अत: मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजनांतर्गत आयोजित, सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जनपद/ नगरीय निकायों में सम्पर्क कर सकते हैं। हितग्राही को मप्र का मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, वर/ वधु/ अभिभावक का मोबाइल नम्बर, कल्याणी (विधवा) होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परितक्ता महिला होने की स्थिति में तलाक का न्यायालयीन आदेश और कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन कार्ड होना आवश्यक है। यह जानकारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण नरसिंहपुर ने दी है।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL