प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय  नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भ्राता मुकेश शर्मा जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भ्राता नीलम चौहान जी, समाजसेवी भ्राता मनोहर साहू जी, क्षेत्रीय संचालिका श्रद्धेय ब्र कु कुसुम दीदी जी, ब्र कु वंदना जी ने चैतन्य देवियों की आरती पूजन एवम् दीप प्रज्वलित  कर झांकी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुकेश नेमा,भ्राता अशोक शर्मा जी,टेक सिंह पटेल,अजय नेमा सहित नगर के अनेक गण मान्य नागरिक एवं अन्य बी के भाई बहिनें उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालिका बीके कुसुम दीदी जी ने नगर वासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन चैतन्य देवियों ने अध्यात्म को अपने जीवन में आत्मसात किया है। आजीवन ब्रह्मचर्य को अपनाया है। अपने जीवन में परमात्म शक्तियों को समाया हुआ है। राजयोग के अभ्यास से  इनका तन व मन स्थिर व एकाग्र होता है ।इनके नैनों से पवित्रता और दिव्यता का आभास होता है। यह शिव शक्तियां हम सभी को शक्तियों का आशीर्वाद दे रही हैं जीवन में ज्ञान गुण और शक्तियों से सुशोभित होने के लिए इनके वरदानों को प्राप्त करने के लिए इन चैतन्य देवियों के दर्शन कर परमात्मा प्रदत्त सहज ज्ञान एवं राजयोग की शिक्षा निशुल्क प्राप्त कर जीवन में सुख शांति समृद्धि प्राप्त करें।
इसके लिए विशेष दिनांक 7 से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 9 एवम संध्या 7 से 8 बजे तक निशुल्क राज योग साधना शिविर का आयोजन रखा गया है।
भ्राता मुकेश शर्मा जी ने कहा की लंबे समय तक तन व मन को स्थिर एकाग्र करना निश्चित ही यह कठिन तपस्या है। चैतन्य देवियों के दर्शन कर मन में खुशी और शांति की अनुभूति हो रही है।

आकर्षण का केंद्र बनी चैतन्य देवियों की झांकी। अनेक भक्तों ने किए दर्शन।
ज्ञात हो की चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन लाभ के लिए 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 से 11:00 के मध्य सभी भक्त जनों के लिए दरबार खुला रहेगा।

न्यूज़ सोर्स : ANJALI PATEL