दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने यूरोपीय बाजारों के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर EM1 e लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 48 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। पिछले साल सितंबर में, होंडा ने अपने ईवी ट्रांज़िशन के लिए योजना का खुलासा किया था। कंपनी की 2025 तक यूरोप में दस से अधिक इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना है। कैसा है होंडा के ये स्कूटर EM1e,आइए जान लेते हैं।

Honda EM1 e: का डिजाइन

अगर आप इसे देखेंगे तो लगेगा कि ये एक मोपेड है न कि स्कूटर। स्लिम और कॉम्पैक्ट EM1 e: को अपने ICE सिबलिंग्स से अलग दिखने के लिए स्टाइल किया गया है। इसमें चिकने, ऑर्गेनिक कर्व्स अप फ्रंट और अधिक एंगुलर रियर सेक्शन का मिश्रण है। EM1 e: में एक साधारण डिजिटल डैश, ऑल-एलईडी लाइटिंग, 3.3 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, एक बोतल होल्डर, एक यूएसबी चार्जर और फ्रंट एप्रन में एक हुक दिया गया है। रियर लगेज रैक भी पैकेज का हिस्सा है और खरीदार इसके साथ 35 लीटर का टॉप बॉक्स भी चुन सकते हैं।

Honda EM1 e: का डायमेंशन

Honda EM1 e: इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,860mm लंबा है, इसमें 1,300mm का व्हीलबेस और 740mm की सीट की ऊंचाई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है। बैटरी समेत इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन सिर्फ 95kg है। इसके फ्रंट में 31 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क अप और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज

Honda EM1 e: में एक हब-माउंटेड मोटर दिया गया है। ये मोटर 0.58kW का निरंतर आउटपुट और 1.7kW का पीक आउटपुट प्रदान कर सकता है। इसमें स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। इसका वजन लगभग 10kg है। ये ई-स्कूटर एक चार्जर के साथ आता है जिसका वजन 5.3 किलोग्राम है। इसे एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 48km तक चलाया जा सकता है।