अहमदाबाद | गुजरात पिछले कई दिनों से मंडरा रहा बिपरजॉय चक्रवात का फिलहाल टलता नजर आ रहा है| जानकारी है कि बिपरजॉय चक्रवात अब ओमान की ओर बढ रहा है| हांलाकि इसके बावजूद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में 9 से 11 जून के दौरान बरसाती माहौल रहेगा| गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ मूशलाधार बारिश हो सकती है| फिलहाल बिपरजॉय पोरबंदर के तटीय क्षेत्र से 965 किलोमीटर दूर है| मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल चक्रवात का गुजरात पर कोई असर नहीं है| चक्रवात के कारण गुजरात में फिलहाल बरसाती माहौल नहीं है| हांलाकि ऐहतियात के तौर पर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है| साथ ही मच्छीमारी करने समुद्र में गए सभी मछुआरों को वापस बुला लिया गया है| दूसरी ओर गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात की संभावित असर और मानसून में प्राकृतिक आपदाओं को लेकर गांधीनगर में वेधर वॉच ग्रुप की आयोजित पहली बैठक में राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य का प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है| बारिश की स्थिति में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की 15 और एसडीआरएफ की 11 टीमों को स्टैन्डबाय रखा गया है| गुजरात में आगामी दो दिन यानी शुक्रवार व शनिवार को चक्रवात का असर दिखेगा| मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोनों गुजरात के तटीय क्षेत्र में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है| चक्रवात जैसे जैसे आगे बढ़ता जाएगा वै वैसे तटीय इलाकों में हवा का जोर बढ़ेगा| 11 जून के बाद गुजरात में हवा का जोर घटेगा| चक्रवात का दिशा बदलने पर गुजरात पर उसका सामान्य असर होगा| लेकिन अगर चक्रवात गुजरात की ओर आता है तो उसका असर होगा| खासकर गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा और गरज के साथ मूशलाधार बारिश होगी|