लंदन । क्या आपको पता है, कि हमारे शरीर पर एक जीव रहता है। शायद आपने उन्हें कभी नहीं देखा होगा, क्योंकि ये सामान्य आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन ये जीव आठ पैरों वाला होता है। इस स्किन माइट्स कहते हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जब हम सो रहे होते हैं, तब ये हमारे चेहरे पर सेक्स करते हैं। हर इंसान की त्वचा में ये जीव होते हैं। इनकी प्रजनन की आदत बेहद अजीबोगरीब है। कई बार ये जीव सेक्स के दौरान बालों पर चढ़ जाते हैं। जन्म के साथ ही ये जीव हमारे शरीर पर आ जाते हैं। जैसे-जैसे हमारी स्किन के छेद बढ़ते हैं इन जीवों की संख्या भी बढ़ती है। वैज्ञानिकों ने अब इन जीवों की रहस्यमय जिंदगी से पर्दा उठाया है। वैज्ञानिकों ने पहली बार इनका डीएनए विश्लेषण किया है। वैज्ञानिकों को पहली बार इनके शरीर के साथ-साथ इनके विकासवादी भविष्य का पता चला है।
हमने शोध में पाया कि स्किन माइट के शरीर की व्यवस्था अन्य सामान्य प्रजातियों के जीव से अलग है। इसी से ये शरीर के छिद्रों में रह लेते हैं। ये डीएनए बदलाव उनमें कुछ खास तरह की शारीरिक व्यवस्थाएं और व्यवहार पैदा करते हैं।' माइट की 48,000 प्रजातियां हैं, जिनमें से दो हमारे चेहरे पर रहते हैं। इन्हें भी सिर्फ माइक्रोस्कोप के जरिए देखा जा सकता है। पहली नजर में ये दीवार में लगी कील की तरह दिखते हैं। इनका शरीर लंबा और कोन के आकार का होता है। इनके पैर शरीर के मुकाबले बहुत छोटे होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद हैं। त्वाचा के छिद्रों में इनके होने से शरीर दाग धब्बों और मुंहासों से बचा रहता है। माइट्स मकड़ियों से जुड़े हैं, इसके साथ ये हमारे सिर में लगाए गए तेल को खाते हैं। इनके शरीर की अनुवांशिक कमी कम प्रोटीन के साथ इन्हें जिंदा रखती है। ये जीव मेलाटोनिन नहीं बना सकते। मेलाटोनिन एक यौगिक है जो अकशेरूकीय जीवों को रात में सक्रिय बनाते हैं। लेकिन ये इंसानी त्वाचा से मेलाटोनिन प्राप्त कर लेते हैं। जब हम सोते हैं, तब शरीर से मेलाटोनिन निकलता है। इसी से ये पूरी रात सेक्स करते रहते हैं।