बिलासपुर। सूने मकान का ताला खोलकर चोरों ने सोने के जेवर पार कर दिए। इस दौरान मकान मालिक अपनी दुकान में थीं। दोपहर में घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी के आदर्श नगर में रहने वाली सूची शर्मा किराना दुकान चलाती हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे वे अपनी दुकान भवानी नगर चली गईं। मकान में उनकी बड़ी बहन स्र्चि शर्मा अकेली थी। बिजली बंद होने पर उन्होंने 11 बजे सूची को फोन कर बताया।इस पर उन्होंने बहन को भी दुकान में बुला लिया। दोपहर दो बजे दोनों बहन अपने घर गईं। इस दौरान उनके गेट में ताला लगा था। मकान के मुख्य दरवाजे पर चाबी लटकी हुई थी। दरवाजा खोलकर वे अंदर गईं तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी आलमारी से सोने की चेन, सोने की लटकन, सोने का टाप्स व अंगूठी गायब थे।