मुरैना ।  मुरैना में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी तो आगे चल ही रही है। लेकिन पार्षद चुनाव में आम आदमी पार्टी भी उलटफेर कर रही है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से 34 सौ मतों से आगे चल रही हैं और शहर के वार्ड क्रमांक 11 और 13 में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे है। ऐसे में मुरैना में भी आप अपना खाता खोलने वाली है। शिवपुरी में भी आप अपना खाता खोल चुकी है। मुरैना नगरनिगम परिषद के लिए हो रही मतगणना में पहले राउंड के परिणाम सामने आए हैं। जिसमे कांग्रेस की शारदा सोलंकी ने भाजपा की मीना जाटव से 3475 से बढ़त बना ली है। पहले राउंड में कांग्रेस को 10606 और भाजपा को 7131 मत मिले हैं। बसपा को 2527 मत ही मिल सके हैं।

छतरपुर में नगर परिषद गढ़ीमलहरा वार्ड नंबर 1 से कोंग्रेस, 2 से बीजेपी, 3 से कांग्रेस, 4 से कांग्रेस , 5 से बीजेपी, 6 से कांग्रेस, 7 से कांग्रेस, 8 से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। निनवाड़ी की नगर परिषद पृथ्वीपुर के कुल 15 वार्ड में भाजपा ने 8, कांग्रेस- ने 4, निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं। टीकमगढ़ की बड़ागांव धसान नगर परिषद में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 3, निर्दलीय ने 4 सीटें जीतीं। वार्ड क्रमांक 11 में दो प्रत्याशियों रानू सिंघई और प्रसन्न जैन बच्चू को बराबर बराबर 159-159 वोट मिले।) छतरपुर में लवकुशनगर के वार्ड क्रमांक 1 में दीपा योगेश विश्वकर्मा निर्दलीय जीते। वार्ड क्रमांक 15 से पार्वती कमतू यादव विजयी वार्ड 11 से कांग्रेस के लोचन शर्मा, वार्ड 6 से सुनीता किशन चौरसिया निर्दलीय, वार्ड 14 से अशोक रानी गुलाब सिंह बीजेपी, वार्ड क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी की वंदना प्रवीण रिछारिया, वार्ड क्रमांक 9 से वीरेंद्र नामदेव निर्दलीय जीते हैं।

टीकमगञड के नगर परिषद जेरोन में 10 कांग्रेस, 3 भाजपा, 2 निर्दलीय जीते हैं यहां वार्ड क्रमांक 1 से - आदित्य पांडे कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से - यशोदा कुशवाहा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 3 से - सगुनती रघुवीर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 से - शशि राकेश शर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 5 से - भारती कमलेश कुशवाहा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 6 से - राजभान यादव भाजपा, ,वार्ड क्रमांक 7 से - सीमा कुशवाहा भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से - राजेन्द्र खंगार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से - कुसुम पस्तोर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 से - राकेश शर्मा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 11 से - कल्पना राकेश बिदूआ कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से - वीरन रैकवार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 से - ज्ञान सिंह यादव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से - सुनील सौर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 से - सुनीता अहिरवार कांग्रेस से जीती हैं।

लवकुशनगर नगर परिषद से विजय पित्याशियो की लिस्ट

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 1 से दीपा योगेश विश्वकर्मा निर्दलीय से विजय हुए

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस विजय हुए

वार्ड क्रमांक 3 से रूबी जाटव निर्दलीय विजय हुई

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 4 से राजू चौबे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय हुई

वार्ड क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी वंदना प्रवीण रिछारिया विजय हुए

वार्ड क्रमांक 6 से सुनीता किशन चौरसिया निर्दलीय से विजय हुए

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी पप्पू अहिरवार विजय हुई

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 8 से अंजली वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुई

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 9 से वीरेंद्र नामदेव निर्दलीय से विजय हुए

लवकुश नगर के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के जीतू खटीक विजय हुए

नगर पालिका घुवारा के विजेता पार्षद

वार्ड 1 से अंजना सिंह भाजपा 349 वोटों से जीती

सुरेश प्रजापति- 130 कांग्रेस हारे

वार्ड 2 से नबीता सिंह 261 निर्दलीय जीती

ऋचा सिंह भाजपा - 204 हारी

गुलाब रानी रैकवार कांग्रेस 42 हारी

वार्ड 3 से मनोज कोरी कोरी निर्दलीय 169 जीते

हरप्रताप सिंह परमार 164 हारे

रवि राय - 45 हारे

वार्ड 4 से निर्मल जैन कांग्रेस जीते

वार्ड 5 से रामप्यारी रैकवार कांग्रेस जीती

वार्ड 6 से गुड्डी जाहर सिंह भाजपा जीती

वार्ड 7 से मुन्नी बाई सेन जीती निर्दलीय जीती

वार्ड 8 से तुलसी लोधी निर्दलीय जीते

वार्ड 9 से रजनी लखन फौजदार भाजपा जीती

वार्ड 10 से कुसुम जगन कुशवाहा भाजपा जीती

वार्ड 11 से नगीना वानो कांग्रेस जीती

वार्ड 12 से कली बाई कांग्रेस जीती

वार्ड 13 से पूजा मनीष राय भाजपा जीती

वार्ड 14 से मुरली अहिरवार निर्दलीय जीते

वार्ड 15 से रज्जू सिंह आम आदमी पार्टी जीते।

चंदला- निकाय परिणाम

वार्ड 1- रामदास निर्दलय

वार्ड2- अवधेश द्विवेदी-बीजेपी

3- छोटे अहिरवार- आप

4- उत्कर्ष निगम- बीजेपी

5- दयाली अहिरवार- आप

6 अंशू शुक्ला भाजपा

7आयुषी धर्मेंद्र यादव कांग्रेस

8रामपाल सिंह कांग्रेस

9अनित्या- कांग्रेस

10शोभा दीक्षित कांग्रेस

नगर परिषद लिधौरा टीकमगढ़

वार्ड 1- बराबर मुकाबला

वार्ड 2- भाजपा

वार्ड 3- भाजपा

वार्ड-4- भाजपा

वार्ड-5- भाजपा

वार्ड- 6- भज्जू निर्दलीय

वार्ड- 7- कांग्रेस

वार्ड-8- रामप्रसाद साहू निर्दलीय

11कमलेश चंदन सिंह बीजेपी

12शोभा खटीक बीजेपी

13बड़कू कुशवाहा निर्द

14 फुद्दन अंसारी बीजेपी

15गुलशन अंसारी निर्दलीय

लवकुशनगर वार्ड 11 से लोचन शर्मा विजय हुए

लवकुश नगर के वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस दानिश खान विजय हुए हैं

लवकुश नगर वार्ड क्रमांक 13 से गायत्री प्रीतपाल दीक्षित निर्दलीय से विजय हुए

लवकुश नगर के वार्ड क्रमांक 14 से अशोक रानी गुलाब सिंह बीजेपी से विजय हुए हैं

लवकुश नगर के वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा से पार्वती कमतू विजय हुई

मुरैना में शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शारदा सोलंकी भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव से करीब 4 सौ मतों से आगे चल रही हैं। इसी तरह शहर के भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल गोयल कांग्रेस से 153 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह अंचल के अन्य जगहो पर नगरपरिषदों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं।

भिंड के मेंहगांव में मतगणना का रुझान आने हुए शु हो गए है। मेहगांव में वार्ड क्रमांक 9 से बीजेपी प्रत्याशी रेखा रामभवन गुर्जर और 11 से कांग्रेश प्रत्याशी रूबी हेमंत गुर्जर विजय ने दर्ज कराई जीत इसी तरह नगर परिषद अकोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार मुनमुन अर्जुन यादव 114 वोटों से जीती और वार्ड क्रमांक 2 भाजपा का प्रत्याशी विजय वार्ड क्रमांक 3 जीते हैं। लेकिर रिकाउंटिंग हो रही है। वार्ड क्रमांक 4 से दाग श्री यादव निर्दलीय वार्ड क्रमांक 5 अशोक पाराशर निर्दलीय प्रत्याशी विजय घोषित किए गए। इसी तरह फूप नगरपरिसद में वार्ड नं 2 से राजेंद्र चौधरी आगे, वार्ड नं 4 से चौधरी बैट्री वाले आगे, वार्ड नं 5 से रामरूप बघेल आगे, वॉर्ड नं 6 से विमला पुरोहित माता जी ज्ञानेश पुरोहित आगे, वार्ड क्रमांक 7 से लक्ष्मण पवैया आगे, वार्ड 3 से दुर्गा राजवत आगे चल रहे हैं।

मुरैना निगम के लिए मतगणना का काम तेजी से चल रहा है। मतगणना स्थल पर इवीएम को मतगणना टेबिलों पर ले जाने का काम शुरू हो गया है। डाक मतपत्रों के बाद इवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और प्रत्याशियों को मिले मतों का पता चलना शुरू हो जाएगा। मुरैना नगरनिगम सहित भिंड, दतिया, टीकमगढ़, शिवपुरी व श्योपुर नगरपालिकाओं के लिए मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। तकरीबन सभी जगहों पर स्ट्रांग रूम खुल गए हैं और इवीएम को मतगणना टेबलों पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। डाक मतपत्रों का बक्सा टेबलों पर पहुंच गया है। सभी जगहों पर पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। मतगणना से पहले प्रत्याशी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। मुरैना निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने मतगणना स्थल के पास बड़ोखर मंदिर में जाकर काली मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।