उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। यहां योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन पर चार महकमों की जिम्मेदारी थी। मौर्य कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे। वे राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।
अपने पत्र में उन्होंने दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। माना जा रहा है कि वे भाजपा छोड़ सकते हैं। मौर्य बसपा में थे और इस बार उनके सपा में शामिल होने की अटकलें हैं।